Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG News : अनंतपुर थाना पुलिस ने दिवाली त्यौहार के मद्देनजर की शांति समिति की बैठक

इस दौरान थाना अंतर्गत गांव के कोटवार सरपंच पटेल गांव प्रमुख व्यक्ति नागरिकगण उपस्थित रहे।

CG News : अनंतपुर थाना पुलिस ने दिवाली त्यौहार के मद्देनजर की शांति समिति की बैठक
X
CG News : रामकुमार भारद्वाज, कोण्डागांव। जिले की अनंतपुर पुलिस थाने में आज 27 अक्टुबर को क्षेत्र के सरपंच कोटवार पटेल की शांति समिति की मीटिंग लिया गया है। जिसमे आगामी दिवाली त्यौहार को देखते हुए थाना प्रभारी अखिलेश धीवर द्वारा शांति व्यवस्था बनाए रखने, संदिग्ध व असामाजिक व्यक्तियों की जानकारी थाना में देने और गांव क्षेत्र में कोई बाहरी व्यक्ति जैसे फैरी वाले, जड़ी बूटी वाले, साड़ी, कंबल, कुर्सी बेचने वालो के गांव में आने पर सूचना थाना में देना व उसे अपने गांव में नही ठहरने देना।


CG News : थाना में निरंतर जो दिन तय है उपस्थित होने हिदायत दिया गया। अपने गांव क्षेत्र में होने वाली गतिविधियों पर नजर रखने पुलिस को सूचना देने हिदायत दी गई है। इसके साथ ही अभी वर्तमान में हो रही सायबर क्राइम,ठगी के बारे में बताया गया और उनको अपने गांव स्तर में व अपने घरों में बेटे, बेटी जो भी घर में एंड्रायड मोबाइल प्रयोग करते है उसको अभिव्यक्ति एप डाउनलोड करने हिदायत दिया गया। साथ ही छोटे बच्चो को गाड़ी चलाने नहीं देना न ही शराब के नशे में वाहन चलाना बताया गया और गाड़ी चलाते समय गाड़ी से सम्बन्धित सभी दस्तावेज अपने पास अपडेट रखने हिदायत दिया गया।


CG News : साथ ही साथ नशामुक्ति के लिए जानकारी बताते हुए गांव स्तर में या आस पास कोई भी कानून के विरुद्ध अपराध हो रहा है या कोई कर रहे है तो तत्काल थाना अनंतपुर पुलिस का मोबाइल नंबर 9303349934 और 9479138794 में फोन कर जानकारी देने हिदायत दिया गया। इस दौरान थाना अंतर्गत गांव के कोटवार सरपंच पटेल गांव प्रमुख व्यक्ति नागरिकगण उपस्थित रहे।

Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire