Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर
CG News: मलेरिया पीड़ित मासूम बच्चे क़ी इलाज के अभाव में हुई मौत, लैब टेक्नीशियन ने फेंका पर्ची, कहा नहीं होगी जांच
CG News: सरकार लाख दावें करे कि प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर कर दिया है, लेकिन सरकार अपने कर्मचारियों को नहीं सुधार पाती

बेलगहना। CG News: सरकार लाख दावें करे कि प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर कर दिया है, लेकिन सरकार अपने कर्मचारियों को नहीं सुधार पाती और ऐसे असंवेदनशील बिगड़ैल कर्मचारियों का दंड गरीब आम जनता को भुगतना पड़ता है। ऐसा ही एक मामला बेलगहना के करही कछार से सामने आ रहा है जिसमें एक नौ साल के बच्चे की मौत हो गई और परिवार के लोगों ने बेलगहना स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
CG News: परिवार वालों का कहना है कि उनके बच्चे की तबीयत खराब होने के बाद उसे बेलगहना के स्वास्य केन्द्र में ले जाया गया था जहां डाक्टर ने जांच के बाद खून जांच करवाने के लिए कहा और पर्ची बना के दिया। जब वे खून जांच कराने के लिए लैब में पहुंचे तो वहां कर्मचारी ने खून जांच नहीं होगा कहते हुए पर्ची को फेंक दिया। जिसके बाद वे अपने बच्चे को लेकर घर आ गए कल रात बच्चे की मौत हो गई।
CG News: प्राप्त जानकारी के अनुसार करही कछार में रहने वाले कमलेश बसोर और दुर्गा बसोर के बच्चे विकास की तबीयत कुछ दिनों से खराब थी जिसे लेकर वे बेलगहना अस्पताल गए थे। डाक्टर ने खून जांच के लिए कहा था लेकिन यहां के टेक्निशीयन ने टाईम नहीं है करके खून जांच नहीं किया जिसके कारण बच्चे का ईलाज नहीं हो पाया था।
CG News: बता दें कि कुछ दिन पहले ही जिले के कलेक्टर ने भी इस क्षेत्र का दौरा किया था और यहां पदस्थ डाक्टर स्पर्श गुप्ता जो कि काफी लंबे समय से छुट्टी पर चल रहे हैं के बारे में जानकारी लेकर प्रतिवेदन भेजन के लिए कहा था लेकिन विभागीय अधिकारियों ने अभी तक प्रतिवेदन नहीं भेजा है।
शव लेकर परिजनों के साथ पंहुचे पूर्व जनपद अध्यक्ष संदीप शुक्ला, पूछा-मासूम क़ी मौत का जिम्मेदार कौन
पूर्व जनपद अध्यक्ष संदीप शुक्ला को मामले क़ी जानकारी मिलते ही मृतक के घर पंहुचे और जिम्मेदार कर्मचारियों पर कार्यवाही क़ी मांग को लेकर शव के साथ परिजनों को लेकर अस्पताल पंहुचे और अधिकारियों से चर्चा कर एमबीबीएस डाक्टर क़ी तत्काल नियुक्ति क़ी मांग क़ी जिसे बीएमओ निखिल गुप्ता ने आदेश जारी कर पूरा किया।
CG News: संदीप शुक्ला ने मृतक परिवार को अंतिम संस्कार के लिए 10 हजार की राशि दी और बेलगहना प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उन्नयन क़ी मांग की है। अधिकारियों के द्वारा लैब तकनीशियन पलेश्वर ध्रुव का स्थानांतरण एवं एमबीबीएस डाक्टर तनमय साहू क़ी नियुक्ति का आदेश के बाद धरना समाप्त किया गया और शव को ले जाकर अंतिम संस्कार किया गया।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


