Breaking News
Create your Account
CG News : झोलाछाप डॉक्टर के इंजेक्शन से गई मासूम की जान! सर्दी-बुखार का इलाज कराने पहुंचा था बच्चा, परिवार में मचा कोहराम
- Rohit banchhor
- 07 Oct, 2025
पुलिस ने मामले की जानकारी मिलने के बाद बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच शुरू कर दी है।
CG News : बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां सर्दी और बुखार का इलाज कराने गए एक 8 वर्षीय बच्चे की झोलाछाप डॉक्टर के इंजेक्शन से मौत हो गई। मामला सरगांव थाना क्षेत्र के धरदई गांव का है।
जानकारी के अनुसार, मृतक युग यादव कुछ दिनों से बीमार था और अपनी नानी के घर मनेन्द्रगढ़ गया हुआ था। वहीं, परिजनों ने उसकी बिगड़ती हालत देखकर एक झोलाछाप डॉक्टर से इलाज कराया। इलाज के दौरान डॉक्टर ने बच्चे को इंजेक्शन लगाया, जिसके बाद उसकी हालत अचानक गंभीर हो गई। परिजन घबराकर उसे मनेन्द्रगढ़ से सरगांव लेकर आए, लेकिन तबीयत में सुधार नहीं हुआ।
सोमवार को परिवार बच्चे को लेकर सिम्स अस्पताल, बिलासपुर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों में गहरा शोक है। उन्होंने आरोप लगाया है कि झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही के कारण ही बच्चे की जान गई। पुलिस ने मामले की जानकारी मिलने के बाद बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच शुरू कर दी है।
Related Posts
More News:
- 1. CG News: सीएम साय ने पीएम मोदी को बताया बस्तर-2.0 का रोडमैप...:आय दोगुनी, 5 हजार नए स्टार्टअप, रोड व रेल कनेक्टिविटी, अंतिम गांव तक इंटरनेट से बदलेगी बस्तर की तस्वीर
- 2. Swearing in Ceremony : संसद में नई शुरुआत, नितिन नवीन, रामनाथ ठाकुर और सिंघवी समेत 16 सदस्यों ने राज्यसभा की शपथ ली
- 3. Russia Sends Fourth S-400 System to India: रूस ने फिर निभाई दोस्ती, भारत को चौथा S-400 सिस्टम भेजा; मोदी सरकार ने दी 5 और की मंजूरी
- 4. PM मोदी के साथ हम तमिलनाडु में भी अपनी गठबंधन की सरकार बनाएंगे, CM रेखा गुप्ता का बड़ा दावा
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

