Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG news : खाट में सो रही बुजुर्ग महिला जिंदा जली, पुलिस जांच में जुटी...

CG news : बलरामपुर। जिले से एक हैरतअंगेज मामला प्रकाश में आया है। जहां बलरामपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पिपराही में एक बुजुर्ग महिला की घर में जिंदा जलकर मौत हो गई।

CG news : खाट में सो रही बुजुर्ग महिला जिंदा जली, पुलिस जांच में जुटी...
X
CG news : बलरामपुर। जिले से एक हैरतअंगेज मामला प्रकाश में आया है। जहां बलरामपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पिपराही में एक बुजुर्ग महिला की घर में जिंदा जलकर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला अपने घर में अकेली खाट पर सो रही थी, तभी आग लगने से यह घटना घटी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है।


CG news : बता दें कि ग्राम पिपराही निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला पुष्पा मंडल अकेली रविवार की रात घर में सो रही थी। आज सोमवार की सुबह ग्रामीणों ने घर से धुआं निकलते देखा तब दरवाजा तोड़कर घर के अंदर घुसे। जहां देखा की बुजुर्ग महिला का शव पूरी तरह से जलकर खाट के नीचे पड़ा हुआ था, जिसके बाद ग्रामीणों ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी।


CG news : सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।ग्रामीणों के अनुसार यह घटना उस समय हुई जब महिला खाट के नीचे दियाबत्ती जलाकर सोई थी। फिलहाल, आग लगने का कारण पता नहीं चल सका है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है।

Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire