Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG News: खेत में रोपा लगा रहे तीन लोगों पर गिरी गाज, मौत

दूसरी घटना सन्ना थाना क्षेत्र के ग्राम छिछली (अ) में हुई, जहां जगसाय राम (45 वर्ष) अपने खेत में काम कर रहे थे

CG News: खेत में रोपा लगा रहे तीन लोगों पर गिरी गाज, मौत
X
CG News: जशपुर: जिले में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। सन्ना थाना क्षेत्र के ग्राम एकम्बा में शनिवार की शाम पति-पत्नी मोहर साय (56 वर्ष) और पबरी बाई (50 वर्ष) खेत में रोपा लगा रहे थे, जब अचानक आकाशीय बिजली गिर गई। इस घटना में पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति को सन्ना अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

CG News: दूसरी घटना सन्ना थाना क्षेत्र के ग्राम छिछली (अ) में हुई, जहां जगसाय राम (45 वर्ष) अपने खेत में काम कर रहे थे और आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। प्रशासन ने मृतकों के परिवारों को मुआवजा देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। बीएमओ सुनील लकड़ा और बगीचा एसडीएम ओनकर यादव ने घटनास्थल का दौरा किया और आवश्यक कार्यवाही की जानकारी दी।


CG News: दो दिन पहले भी आकाशीय बिजली गिरने से तीन की हुई थी मौत
इस घटना से दो दिन पहले पत्थलगांव क्षेत्र में भी आकाशीय बिजली की चपेट में आने से तीन महिलाओं की मौत हो गई थी, जिससे क्षेत्र में आकाशीय बिजली के खतरों को लेकर चिंता बढ़ गई है।

Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire