Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News: नक्सल-डेडलाइन से दो महीने पहले छत्तीसगढ़ आएंगे अमित शाह: रायपुर में करेंगे हाईलेवल मीटिंग, फाइनल स्ट्रैटेजी करेंगे तैयार

शनिवार को राजधानी रायपुर पहुंचेंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

CG News: नक्सल-डेडलाइन से दो महीने पहले छत्तीसगढ़ आएंगे अमित शाह: रायपुर में करेंगे हाईलेवल मीटिंग, फाइनल स्ट्रैटेजी करेंगे तैयार
X

CG News: रायपुर: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार रात राजधानी रायपुर पहुंचेंगे। 7 फरवरी को वे कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। रविवार को अमित शाह नक्सलवाद की स्थिति पर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे, जिसमें राज्य के वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी भाग लेंगे। बैठक में नक्सल विरोधी अभियानों की प्रगति, वर्तमान चुनौतियां और अंतिम रणनीति पर गहन चर्चा होगी।

CG News: समीक्षा बैठक के बाद अमित शाह बस्तर जाएंगे, जहां वे पंडुम महोत्सव के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। यह दौरा सांस्कृतिक और सुरक्षा दोनों दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। केंद्र सरकार ने 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद को पूरी तरह समाप्त करने की डेडलाइन तय की है, जिसकी घोषणा स्वयं अमित शाह ने की थी। अब इस समयसीमा में महज दो महीने शेष हैं। ऐसे में उनका यह दौरा अंतिम चरण की रणनीति, बस्तर संभाग में चल रहे एंटी-नक्सल ऑपरेशनों और इंटेलिजेंस इनपुट्स की समीक्षा के लिए निर्णायक साबित होगा।

CG News: गृह मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार, बैठक में छत्तीसगढ़ के अलावा तेलंगाना, महाराष्ट्र और ओडिशा के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति पर भी विचार होगा। हाल के महीनों में सुरक्षा बलों ने बस्तर में कई बड़ी सफलताएं हासिल की हैं। अमित शाह का बस्तर दौरा सुरक्षा बलों का मनोबल बढ़ाने और जमीनी हालात का जायजा लेने के लिए महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire