Create your Account
CG News : DGP-IG Conference के बीच झीरम घाटी हमले के मास्टरमाइंड चैतू के साथ 10 नक्सलियों का सरेंडर
CG News : जगदलपुर। बस्तर के नक्सल मोर्चे पर सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। जगदलपुर में शुक्रवार को खूंखार नक्सली चैतु के नेतृत्व में 10 नक्सली हथियार छोड़कर मुख्यधारा में लौट आए। चैतु झीरम घाटी हमले का मास्टरमाइंड और नक्सलियों की दरभा डिविजन का इंचार्ज था। उस पर 25 लाख रुपये का इनाम घोषित था। बस्तर आईजी पी. सुंदरराज की मौजूदगी में चैतु और उनके साथी नक्सलियों ने सरेंडर किया।
CG News : 2013 में हुए झीरम घाटी हमले में कई कांग्रेस नेताओं समेत 27 लोगों की मौत हुई थी। सुरक्षाबलों की लगातार कार्रवाई और सरकार की स्पष्ट नीति का असर दिख रहा है, जिसके चलते बड़ी संख्या में नक्सली हथियार छोड़कर समाज की मुख्यधारा से जुड़ रहे हैं। इससे पहले भी रुपेश नामक नक्सली ने 200 से अधिक नक्सलियों के साथ हथियार छोड़कर मुख्यधारा में लौटने का फैसला किया था।
CG News : गृह मंत्री अमित शाह ने 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद को देश से समाप्त करने की डेडलाइन तय की है। इसके बाद से कई बड़े नक्सली सरेंडर कर रहे हैं या मुठभेड़ में मारे जा रहे हैं। हाल ही में दुर्दांत नक्सली माडवी हिडमा और टेक शंकर को मुठभेड़ में मार गिराया गया।
Related Posts
More News:
- 1. Breaking News: बॉलीवुड की मशहूर सिंगर आशा भोसले को हार्ट अटैक, ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती
- 2. Horoscope: हनुमान जन्मोत्सव के दिन इन राशियों पर होगी संकट मोचन की कृपा, जानें मेष से लेकर मीन तक का हाल
- 3. Chhattisgarh Liquor Scam: शराब घोटाला मामले में सौम्या चौरसिया और तांत्रिक KK की जेल से रिहाई, हाईकोर्ट से मिली थी जमानत
- 4. Bank Holidays in April 2026: अप्रैल में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, जरूरी काम निपटाना है तो देखें छुट्टियों की लिस्ट
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

