Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG News: अंबिकापुर में नायब तहसीलदार मारपीट मामले में खत्म हुई हड़ताल, आज से काम पर लौटेंगे तहसीलदार और नायब तहसीलदार

CG News: अंबिकापुर। सरगुजा जिले के मैनपाट तहसील अंतर्गत राजापुर उप तहसील में पदस्थ नायब तहसीलदार तुषार मानिक के साथ मारपीट के मामले में शासन के साथ हुई चर्चा होने से छत्तीसगढ़ कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ ने अपनी हड़ताल समाप्त करने की घोषणा कर दी है।

CG News: अंबिकापुर में नायब तहसीलदार मारपीट मामले में खत्म हुई हड़ताल, आज से काम पर लौटेंगे तहसीलदार और नायब तहसीलदार
X

CG News: अंबिकापुर। सरगुजा जिले के मैनपाट तहसील अंतर्गत राजापुर उप तहसील में पदस्थ नायब तहसीलदार तुषार मानिक के साथ मारपीट के मामले में शासन के साथ हुई चर्चा और प्रकरण में वैधानिक कार्रवाई शुरू होने से छत्तीसगढ़ कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ ने अपनी हड़ताल समाप्त करने की घोषणा कर दी है। इसके साथ ही प्रदेशभर के तहसीलदार, नायब तहसीलदार और कार्यपालिक मजिस्ट्रेट गुरुवार से नियमित कार्य पर लौट आएंगे।

CG News: संघ के प्रतिनिधिमंडल ने 1 जून को राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री तथा विभागीय सचिव के साथ विस्तृत बैठक की। बैठक में राजापुर प्रकरण में दोषियों की गिरफ्तारी के अलावा अधिकारियों की सुरक्षा, संसाधनों की उपलब्धता, स्टाफ की कमी, वाहन सुविधा, न्यायालयीन कार्यों के लिए आधारभूत ढांचे और अन्य लंबित मांगों को प्रमुखता से उठाया गया। संघ के अनुसार शासन ने सभी मुद्दों पर गंभीरता से विचार करते हुए चरणबद्ध समाधान का आश्वासन दिया है।

CG News: शासन की ओर से दिए गए आश्वासन और प्रारंभिक कार्रवाई को देखते हुए संघ ने प्रस्तावित सामूहिक अवकाश कार्यक्रम फिलहाल स्थगित कर दिया है। इसके चलते 4 जून से प्रदेश के सभी तहसीलदार, नायब तहसीलदार और कार्यपालिक मजिस्ट्रेट अपने नियमित शासकीय दायित्वों का निर्वहन करेंगे। राजस्व, न्यायालयीन, निर्वाचन, जनगणना सहित अन्य प्रशासनिक कार्य अब सामान्य रूप से संचालित होंगे।

CG News: संघ ने बताया कि 3 जून को थाना सीतापुर द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार नायब तहसीलदार तुषार मानिक की शिकायत पर अपराध क्रमांक 190/2026 दर्ज किया गया है। मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 221, 121(1), 132 और 191(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। पुलिस के समक्ष नामजद आरोपी नाजिम राजा और पंकज गुप्ता की उपस्थिति दर्ज हो चुकी है तथा उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मामले की जांच अभी जारी है।

News: क्या है पूरा मामला

नायब तहसीलदार तुषार मानिक के साथ मारपीट का आरोप सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो और उनके समर्थकों पर लगा है। दूसरी ओर विधायक की बहन सीमा धनकी ने भी नायब तहसीलदार पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है। बताया गया कि सीमा धनकी अपने पति की पैरोल संबंधी दस्तावेजी प्रक्रिया के लिए नायब तहसीलदार कार्यालय पहुंची थीं, जहां कथित रूप से उनके साथ अभद्र व्यवहार हुआ।

News: आरोप है कि इससे आहत होकर सीमा धनकी ने अपने भाई विधायक रामकुमार टोप्पो को फोन कर घटना की जानकारी दी। इसके बाद विधायक ने अपने समर्थकों के माध्यम से नायब तहसीलदार को राजापुर बुलवाया। वहां प्रारंभिक बातचीत के बाद विवाद बढ़ गया और विधायक समर्थकों द्वारा मारपीट किए जाने का आरोप है।

CG News: शिकायत में विधायक पर भी हाथापाई करने का आरोप लगाया गया है। घटना के बाद विधायक की बहन की शिकायत पर नायब तहसीलदार के खिलाफ तथा नायब तहसीलदार की शिकायत पर विधायक और उनके समर्थकों के खिलाफ अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire