Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG NEWS: छत्तीसगढ़ के लाल का कमाल, ग्रीस में आयोजित ड्रोमिया इंटरनेशनल स्प्रिंट मीट में बनाया राष्ट्रीय रिकॉर्ड, अनिमेष को सीएम साय ने दी शुभकामनाएं

CG NEWS: छत्तीसगढ़ के लाल का कमाल, ग्रीस में आयोजित ड्रोमिया इंटरनेशनल स्प्रिंट मीट में बनाया राष्ट्रीय रिकॉर्ड, अनिमेष को सीएम साय ने दी शुभकामनाएं
X

CG NEWS: रायपुर: छत्तीसगढ़ के युवा धावक अनिमेष कुजूर ने देश का नाम गर्व से ऊंचा कर दिया है। उन्होंने ग्रीस में आयोजित ड्रोमिया इंटरनेशनल स्प्रिंट मीट में 100 मीटर की दौड़ को मात्र 10.18 सेकेंड में पूरा कर नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया है।

अनिमेष कुजूर की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर छत्तीसगढ़ समेत पूरे देश में खुशी की लहर है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर उन्हें शुभकामनाएं देते हुए लिखा, "छत्तीसगढ़ के लाल ने फिर स्थापित किया कीर्तिमान। यह हम सभी के लिए गर्व और खुशी का क्षण है।"

मुख्यमंत्री साय ने अनिमेष कुजूर की उपलब्धि पर गर्व जताते हुए कहा कि यह हम सभी के लिए अत्यंत गौरवपूर्ण और आनंददायक क्षण है। अनिमेष ने ग्रीस में आयोजित ड्रोमिया इंटरनेशनल स्प्रिंट मीट में 100 मीटर की दौड़ को केवल 10.18 सेकेंड में पूरा कर नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया है, जो छत्तीसगढ़ ही नहीं, पूरे देश के लिए सम्मान की बात है।

बता दें, इससे पहले भी अनिमेष ने अपनी प्रतिभा का परिचय दक्षिण कोरिया में आयोजित एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में दिया था, जहां उन्होंने 200 मीटर दौड़ को 20.32 सेकेंड में पूरा कर एक और राष्ट्रीय रिकॉर्ड अपने नाम किया था। अनिमेष की लगातार शानदार उपलब्धियां भारतीय एथलेटिक्स में नए कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं और देश को वैश्विक खेल मंच पर गौरवान्वित कर रही हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire