Breaking News
बिग ब्रेकिंग: जोरहाट एयरबेस पर IAF का AN-32 प्लेन क्रैश, लैंडिंग के बाद दो हिस्सों में बंट गया विमान
NEET UG 2026 Re-exam: 21 जून को होने वाली NEET UG 2026 Re-exam से पहले बड़े बदलाव, परीक्षा अवधि बढ़ी
Create your Account
CG News : अबूझमाड़ की पल्लवी और बसंती का कमाल, JEE एडवांस के लिए चयनित, दिल्ली में ले रही हैं विशेष कोचिंग
- Rohit banchhor
- 11 May, 2025
छात्राओं ने इस मुलाकात को अपने जीवन का सबसे यादगार और प्रेरणादायक पल बताया।
CG News : नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र से एक प्रेरणादायक खबर सामने आई है। छेरीबेड़ा के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय की दो छात्राओं, पल्लवी बुई और बसंती सलाम, ने JEE एडवांस 2025 के लिए क्वालिफाई कर लिया है। दोनों छात्राएं वर्तमान में दिल्ली में 15 दिनों की विशेष कोचिंग में भाग ले रही हैं, ताकि वे इस प्रतिष्ठित परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें। इस उपलब्धि पर नारायणपुर की कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई ने दोनों छात्राओं को बधाई दी है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
CG News : पल्लवी और बसंती ने अपनी सफलता का श्रेय अपने शिक्षकों की कड़ी मेहनत और मार्गदर्शन को दिया है। उन्होंने बताया कि शिक्षकों के निरंतर समर्थन और प्रोत्साहन के बिना यह मुकाम हासिल करना संभव नहीं था। दोनों छात्राओं की इस उपलब्धि ने न केवल अबूझमाड़ बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का क्षण पैदा किया है। उल्लेखनीय है कि 9 मई 2025 को पल्लवी और बसंती को राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
CG News : इस मुलाकात के दौरान छात्राओं ने राष्ट्रपति को एकलव्य विद्यालय, छेरीबेड़ा के शैक्षणिक योगदान और अपनी भविष्य की योजनाओं के बारे में बताया। राष्ट्रपति मुर्मू ने उनकी उपलब्धियों की प्रशंसा की और उन्हें भविष्य में और ऊंचाइयों को छूने के लिए प्रेरित किया। छात्राओं ने इस मुलाकात को अपने जीवन का सबसे यादगार और प्रेरणादायक पल बताया।
Related Posts
More News:
- 1. UP Crime : छठी की खुशियां मातम में बदलीं, पैसों के विवाद में छोटे ने बड़े भाई की ले ली जान
- 2. MP News : 15 लाख की चोरी से मचा हड़कंप, पड़ोसियों ने रंगे हाथ पकड़वाया चोर, फिर भी पुलिस को चकमा देकर फरार
- 3. iran-strikes-us-naval-base: अमेरिकी नेवी बेस पर ईरान का बड़ा हमला, MQ-9 ड्रोन तबाह; जॉर्डन में भी बमबारी, मिडिल ईस्ट में बढ़ा सैन्य तनाव
- 4. Share Market 12 जून: शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स 1000 अंक उछला, निफ्टी में 292 अंकों की छलांग
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

