Create your Account
CG News : नकली सामग्री बेचने वाले दुकानों पर कृषि विभाग का छापा, दो दुकानें 21 दिनों के लिए बंद, चार को नोटिस जारी...
- Rohit banchhor
- 03 Jul, 2024
CG News : रामकुमार भारद्वाज, फरसगांव। कोण्डागांव जिले में किसानों को गुणवत्तायुक्त खाद-बीज की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देश पर कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा लगातार निगरानी की जा रही है।
CG News : रामकुमार भारद्वाज, फरसगांव। कोण्डागांव जिले में किसानों को गुणवत्तायुक्त खाद-बीज की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देश पर कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा लगातार निगरानी की जा रही है। इसी कड़ी में आज बुधवार को कृषि विभाग के अधिकारियों ने उप संचालक डीपी तांडे के नेतृत्व में जिले के दुकानों में छापा मारा और जांच की। इनमें दो दुकानों में गंभीर अनियमितताएं पाए जाने पर 21 दिन के लिए बंद का ओदश जारी किया गया। वहीं 4 दुकानों को नोटिस दिया गया।
CG News : कृषि विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार को दुकानों की जांच के दौरान लंजोड़ा स्थित नमन कृषि केन्द्र और फरसगांव स्थित विकास कृषि केन्द्र में बिना स्त्रोत प्रमाण पत्र के बीजों का विक्रय करते हुए पाया गया। इस कारण इन दुकानों को 21-21 दिनों के लिए बंद रखने का आदेश जारी किया गया। इसके साथ ही फरसगांव स्थित सिन्हा खाद भंडार में किसानों को सामग्री की बिल नहीं दिए जाने तथा फरसगांव की दास एग्रो एजेंसी, बहीगांव की रमेश कृषि केन्द्र व जीएन कृषि केन्द्र में मूल्य सूची का प्रदर्शन नहीं किए जाने के कारण नोटिस जारी किया गया है।
Related Posts
More News:
- 1. UPSC IFS 2025 Final Result: UPSC इंडियन फॉरेस्ट सर्विस 2026 का फाइनल रिजल्ट जारी, इन्होने ने किया टॉप
- 2. CSK IPL 2026: चेन्नई को फिर बड़ा झटका, डेब्यू मैच में ही चोटिल हुए रामकृष्ण; पूरे सीजन रूल्ड आउट
- 3. Saturday Horoscope: आज इन जातकों पर होगी शनिदेव की विशेष कृपा, पढ़ें शनिवार का पंचांग आधारित राशिफल
- 4. CGPSC ESE 2026 Notification: CGPSC इंजीनियरिंग सर्विस परीक्षा 2026 के लिए आवेदन शुरू, इतने पदों पर होगी भर्ती
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

