Create your Account
CG News : अघरिया सदन मचेवा का लोकार्पण 8 जून को, मेधावी छात्रों और जनप्रतिनिधियों का होगा सम्मान
CG News : महासमुंद। अखिल भारतीय अघरिया समाज क्षेत्र महासमुंद के नवनिर्मित अघरिया सदन, ग्राम मचेवा का लोकार्पण 8 जून 2025, रविवार को ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष द्वादशी को दोपहर 2 बजे भव्य समारोह में होगा। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सांसद रूपकुमारी चौधरी, विशेष अतिथि विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, और अखिल भारतीय अघरिया समाज की केंद्रीय अध्यक्ष ऊषा पटेल होंगी। भुनेश्वर पटेल (संयोजक), मोंगरा किशन पटेल (अध्यक्ष, जिला पंचायत), निखिल कांत साहू (अध्यक्ष, नगर पालिका महासमुंद), और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहेंगे।
कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10 बजे श्रीकृष्ण भगवान की पूजा-अर्चना से होगी। पूर्वाह्न सत्र में वार्षिक सभा आयोजित होगी, जिसमें समाज का आय-व्यय विवरण प्रस्तुत किया जाएगा। दोपहर में भोजन के बाद, अघरिया सदन के लोकार्पण के साथ सामुदायिक भवन का भूमिपूजन होगा। इस अवसर पर 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में 75% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 25 मेधावी छात्रों और नीट में चयनित एक प्रतिभाशाली विद्यार्थी को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा, महासमुंद क्षेत्र के 3 सोसायटी के प्राधिकृत अधिकारियों, 8 सरपंचों, और 8 उपसरपंचों को भी सम्मानित किया जाएगा।
अघरिया समाज के वरिष्ठ उपाध्यक्ष हेमसागर पटेल, कोषाध्यक्ष जीतराम पटेल, केंद्रीय प्रतिनिधि जयराम पटेल, और क्षेत्रीय सचिव देवानंद पटेल ने बताया कि यह आयोजन समाज की एकता और प्रगति का प्रतीक है। परिक्षेत्र अध्यक्ष चैनसिंह पटेल, छविंद्र पटेल, अजय पटेल, और अन्य पदाधिकारियों ने समाज के सभी बंधुओं से इस ऐतिहासिक अवसर पर उपस्थित होने की अपील की है।
Related Posts
More News:
- 1. Raipur City News : रायपुर में मौसम का बदला मिजाज, तेज आंधी-बारिश से शहर में ब्लैकआउट, गरज-चमक ने बढ़ाई दहशत
- 2. PM Modi Appeal Impact: पीएम मोदी की अपील का छत्तीसगढ़ में असर, सरकार ने कारकेड और ईंधन खर्च में कटौती के निर्देश, विदेश यात्राओं पर भी रोक, देखें आदेश
- 3. West Bengal HS Result: पश्चिम बंगाल कक्षा 12वीं बोर्ड के परिणाम घोषित, 91.23% छात्र हुए सफल, यहां जानें कैसे देखें रिजल्ट
- 4. UP Crime : ट्रिपल मर्डर से दहशत, चार मंजिला मकान में तीन मासूमों के शव मिले, कातिल की तलाश जारी
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

