Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : फिर जंगल में मिला नर हाथी का शव, जांच में जुटी वन विभाग की टीम...

शव के विश्लेषण और आसपास के क्षेत्र की जांच के बाद ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।

CG News : फिर जंगल में मिला नर हाथी का शव, जांच में जुटी वन विभाग की टीम...
X

CG News : बलरामपुर। जिले के रामानुजगंज वन परिक्षेत्र में एक नर हाथी का शव जंगल में मृत अवस्था में पाया गया है। यह शव छतवा हरीहरपुर रोड के पास स्थित जंगल में मिला है, जहां वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

CG News : वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि शव को देखकर शुरुआती तौर पर यह प्रतीत होता है कि हाथी की मौत प्राकृतिक कारणों से हुई हो सकती है, हालांकि, अभी किसी हिंसा या बाहरी कारण के संकेत नहीं मिले हैं। हाथी के शव को लेकर वन विभाग ने डीएफओ (डिवीजनल फॉरेस्ट ऑफिसर) सहित बड़ी संख्या में अधिकारियों और कर्मचारियों को घटना स्थल पर भेजा गया है।

CG News : अब तक की जानकारी के अनुसार, जांच में टीम यह पता लगाने में जुटी है कि हाथी की मौत किस कारण से हुई। शव के विश्लेषण और आसपास के क्षेत्र की जांच के बाद ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire