Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG News : प्राकृतिक आपदा के बाद किरंदुल में राहत और पुनर्वास कार्य जारीरू प्रभावित परिवारों को मिला कलेक्टर का आश्वासन

CG News : फकरे आलम, बचेली। बैलाडीला बचेली और किरंदुल स्थित त्रासदी में लगातार हो रही बारिश से प्रभावित 162 परिवारों का जीवन प्रभावित हो रहा है।

CG News : प्राकृतिक आपदा के बाद किरंदुल में राहत और पुनर्वास कार्य जारीरू प्रभावित परिवारों को मिला कलेक्टर का आश्वासन
X
CG News : फकरे आलम, बचेली। बैलाडीला बचेली और किरंदुल स्थित त्रासदी में लगातार हो रही बारिश से प्रभावित 162 परिवारों का जीवन प्रभावित हो रहा है। इन परिवारों के पास अब कपड़े भी नहीं बचे हैं, और वे दूसरों के दिए कपड़े पहनकर जीवन यापन करने को मजबूर हैं। झमाझम बरसात के चलते राहत और पुनर्वास कार्यों में भी बाधाएं आ रही हैं। एनएमडीसी द्वारा मलबा हटाने और वैकल्पिक रहने के लिए मंगलभवनों में व्यवस्था की जा रही है, लेकिन यह पर्याप्त नहीं हो पा रहा है।


CG News : आज किरंदुल के डेम स्खलन प्रभावित क्षेत्र का दौरा करने पहुंचे कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी और पुलिस अधीक्षक गौरव राय ने प्रभावित परिवारों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को समझा। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रभावित परिवारों को भोजन, अस्थायी आवास, दवाइयां और अन्य आवश्यक सामग्री तुरंत उपलब्ध कराई जाए। इसके अलावा, प्रभावितों को आर्थिक सहायता राशि भी शीघ्र प्रदान करने के लिए एनएमडीसी के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire