Create your Account
CG News : गैंगरेप के बाद नाबालिग ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में बॉयफ्रेंड और दोस्तों पर लगाया सामूहिक दुष्कर्म का आरोप...
- Rohit banchhor
- 20 Feb, 2025
घटना के दो दिन बाद 18 फरवरी को लड़की ने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
CG News : दुर्ग। जिले के भिलाई के स्मृति नगर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की ने गैंगरेप के बाद घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। लड़की ने सुसाइड नोट में अपने बॉयफ्रेंड आदित्य बारले और उसके चार दोस्तों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है। घटना के बाद आदित्य और उसका परिवार फरार हो गया है।
CG News : बता दें कि आदित्य बारले और नाबालिग लड़की के बीच जून से प्रेम प्रसंग चल रहा था। आदित्य ने लड़की को जीवनभर साथ रहने का वादा किया था और उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। हालांकि, 16 फरवरी को आदित्य ने लड़की को अपने कमरे में बुलाया और उसके चार दोस्तों के साथ मिलकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। लड़की ने सुसाइड नोट में आदित्य और उसके दोस्तों पर गैंगरेप का आरोप लगाया है। उसके मोबाइल में कई ऑडियो रिकॉर्डिंग भी मिले हैं, जिनमें 16 फरवरी को हुई घटना का जिक्र है। घटना के दो दिन बाद 18 फरवरी को लड़की ने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
CG News : परिजनों ने की कड़ी सजा की मांग-
लड़की के परिजनों ने आरोपियों को कड़ी सजा देने की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि आदित्य ने लड़की को ब्लैकमेल किया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। पुलिस ने आदित्य बारले और उसके दोस्तों के खिलाफ आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण (धारा 306 आईपीसी), बलात्कार (धारा 376 आईपीसी), और पॉक्सो एक्ट की धारा 5(इ) और 6 के तहत मामला दर्ज किया है।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट, सुसाइड नोट और अन्य सबूतों की जांच के बाद ही मामले की सच्चाई सामने आ पाएगी। फिलहाल, आरोपी आदित्य और उसके दोस्त फरार हैं। जिसकी पतासाजी की जा रही है।
Related Posts
More News:
- 1. UP News : मुख्यमंत्री योगी ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दिए स्मार्टफोन, 250 पर्यावरण अनुकूल कचरा वाहनों को दिखाई हरी झंडी
- 2. Moto G Stylus 2026 लॉन्च: इनबिल्ट स्टाइलस, 50MP कैमरा और दमदार बैटरी के साथ सबकुछ, कीमत बस इतनी
- 3. Trump Threat Iran Civilization End: ट्रंप की ‘सभ्यता खत्म’ वाली धमकी के बाद भारत ने जारी की एडवाइजरी, ईरान में रहने वाले भारतीयों को 48 घंटे घर में रहने की सलाह
- 4. Mahakaal Darshan: हनुमान जन्मोत्सव पर करें बाबा महाकाल के दिव्य श्रृंगार दर्शन, देखें Live
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

