Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : कोचिंग सेंटर्स के बाद अब मॉल, कॉम्प्लेक्स और मल्टीस्टोरी बिल्डिंग की बारी, कॉमर्शियल भवनों की भी होगी जांच

CG News : कोचिंग सेंटर्स के बाद अब मॉल, कॉम्प्लेक्स और मल्टीस्टोरी बिल्डिंग की बारी, कॉमर्शियल भवनों की भी होगी जांच
X

CG News : रायपुर। रायपुर में कोचिंग संस्थानों की अग्नि सुरक्षा जांच के बाद अब शहर के बहुमंजिला व्यावसायिक भवनों, मॉल, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और सार्वजनिक उपयोग की इमारतों को भी जांच के दायरे में शामिल कर लिया गया है।

CG News : शासन के निर्देश पर सख्ती

छत्तीसगढ़ शासन के 19 जून के आदेश के बाद जिला प्रशासन, नगर निगम और अग्निशमन विभाग की संयुक्त टीम लगातार जांच अभियान चला रही है। राष्ट्रीय भवन संहिता (NBC-2016) और BIS के सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने के लिए यह कार्रवाई की जा रही है।

CG News : कोचिंग संस्थानों में मिली खामियां

पहले तीन दिनों में एलन, अनअकैडमी, विद्यापीठ, RCC, अकादजा, चाणक्य, इम्पैक्ट और CLAT सहित कई कोचिंग संस्थानों का निरीक्षण किया गया। जांच में निर्धारित क्षमता से अधिक छात्र, वेंटिलेशन की कमी, फायर सेफ्टी सर्टिफिकेट न होने और लिफ्ट अलार्म बंद पाए जाने जैसी खामियां सामने आईं। कई संस्थानों को नोटिस जारी कर एक सप्ताह के अंदर सुधार के निर्देश दिए गए हैं।

CG News : मॉल और कॉमर्शियल भवनों पर फोकस

अब प्रशासन बहुमंजिला व्यावसायिक भवनों, मॉल और कॉम्प्लेक्स की अग्नि सुरक्षा, आपातकालीन निकासी मार्ग, अलार्म सिस्टम और अन्य व्यवस्थाओं की जांच करेगा। जहां लापरवाही मिलेगी, वहां नोटिस, जुर्माना और अन्य कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

CG News : लोगों को जागरूक करने का निर्देश

शासन ने सभी नगरीय निकायों को भवन मालिकों और संस्थानों को सुरक्षा मानकों के प्रति जागरूक करने और नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

CG News : सुरक्षा को लेकर सख्त रुख

प्रशासन का कहना है कि सुरक्षा मानकों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लगातार हो रही जांच से साफ है कि आने वाले दिनों में रायपुर के सभी बहुमंजिला भवनों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सख्ती बढ़ाई जाएगी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire