Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : कुएं में गिरे तीन हाथियों को 4 घंटे की मशक्कत के बाद वन विभाग ने सकुशल निकाला

यह पूरा मामला बार नयापारा अभ्यारण्य क्षेत्र के हरदी गांव का है।

CG News : कुएं में गिरे तीन हाथियों को 4 घंटे की मशक्कत के बाद वन विभाग ने सकुशल निकाला
X

CG News : बलौदाबाजार। जिले से राहत भरी खबर सामने आई है, जहां वन विभाग की टीम ने 4 घंटे के लंबे रेस्क्यू अभियान के बाद तीन हाथियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। यह पूरा मामला बार नयापारा अभ्यारण्य क्षेत्र के हरदी गांव का है।

जानकारी के मुताबिक, गांव के टिकनेस ध्रुव के खेत में बने गहरे कुएं में दो बच्चे हाथी और एक वयस्क हाथी गिर गए थे। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी। मौके पर वन विभाग की टीम, जेसीबी और रस्सियों की मदद से रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया।

करीब चार घंटे की कड़ी मेहनत के बाद टीम ने तीनों हाथियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर मौजूद रहे। राहत की बात यह रही कि किसी भी हाथी को गंभीर चोट नहीं आई।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire