Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : छत्तीसगढ़ में मानव अंग प्रतिरोपण के लिए सलाहकार समिति का गठन, 9 सदस्य होंगे शामिल...

यह समिति अगले दो वर्षों तक राज्य में मानव अंग प्रतिरोपण से जुड़े मामलों पर काम करेगी।

CG News : छत्तीसगढ़ में मानव अंग प्रतिरोपण के लिए सलाहकार समिति का गठन, 9 सदस्य होंगे शामिल...
X

CG News : रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने मानव अंग प्रतिरोपण को सुगम और प्रभावी बनाने के लिए एक विशेष सलाहकार समिति का गठन किया है। इस समिति में कुल 9 सदस्यों को शामिल किया गया है। राज्य सरकार ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है, जिसमें समिति के अध्यक्ष और अन्य सदस्यों के नाम और जिम्मेदारियां स्पष्ट की गई हैं। इस समिति के अध्यक्ष के रूप में अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग के सचिव को नियुक्त किया गया है।

CG News : इसके साथ ही रायपुर के दाऊ कल्याण सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल की प्रोफेसर सर्जरी और अधीक्षक डॉ. शिप्रा शर्मा को भी समिति का सदस्य बनाया गया है। अपर संचालक और संयुक्त संचालक, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग को समिति में सदस्य सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। यह समिति अगले दो वर्षों तक राज्य में मानव अंग प्रतिरोपण से जुड़े मामलों पर काम करेगी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire