Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG News : अग्निवीर भर्ती रैली के एडमिट कार्ड जारी, दिसंबर में रायगढ़ में होगा आयोजन

छत्तीसगढ़ में होने वाली अग्निवीर भर्ती रैली के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं।

CG News : अग्निवीर भर्ती रैली के एडमिट कार्ड जारी, दिसंबर में रायगढ़ में होगा आयोजन
X
CG News : रायपुर। छत्तीसगढ़ में होने वाली अग्निवीर भर्ती रैली के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। सेना भर्ती कार्यालय, रायपुर द्वारा 4 से 12 दिसंबर 2024 तक रायगढ़ के रायगढ़ स्टेडियम में छत्तीसगढ़ के सभी 33 जिलों के पुरुष उम्मीदवारों के लिए इस रैली का आयोजन किया जाएगा। इसमें अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर तकनीकी, अग्निवीर ऑफिस असिस्टेंट/स्टोर कीपर और अग्निवीर ट्रेड्समेन (दसवीं व आठवीं पास) के पदों पर भर्ती की जाएगी।



CG News : ऑनलाइन परीक्षा में उतीर्ण अभ्यर्थी होंगे शामिल
इससे पहले 22 अप्रैल 2024 से 3 मई 2024 तक सेना द्वारा ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा (सीईई) का आयोजन किया गया था। इस परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को अब शारीरिक दक्षता परीक्षण और अन्य भर्ती प्रक्रियाओं में भाग लेने का अवसर मिलेगा। रैली में भाग लेने वाले योग्य उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड JIA वेबसाइट (www.joinindianarmy.nic.in) पर और उनकी ई-मेल पर भेज दिए गए हैं।


CG News : दस्तावेज और मोबाइल लाना अनिवार्य
रैली में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड, आधार कार्ड से लिंक मोबाइल और सभी आवश्यक दस्तावेज रैली अधिसूचना के अनुसार साथ लाने होंगे। यह दस्तावेज भर्ती प्रक्रिया के लिए अनिवार्य होंगे।


CG News : अधिक जानकारी के लिए संपर्क
रैली से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए उम्मीदवार सेना भर्ती कार्यालय, रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के पास या टेलीफोन नंबर 0771-2965212 पर संपर्क कर सकते हैं।

Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire