Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News: छत्तीसगढ़ में तीन नए शासकीय मेडिकल कॉलेजों के लिए 1077 करोड़ रुपये की मिली प्रशासकीय स्वीकृति…

CG News: छत्तीसगढ़ में तीन नए शासकीय मेडिकल कॉलेजों के लिए 1077 करोड़ रुपये की मिली प्रशासकीय स्वीकृति…
X

CG News: रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर राज्य में चिकित्सा सुविधाओं का लगातार विस्तार हो रहा है। राज्य में तीन नए चिकित्सा महाविद्यालयों के निर्माण के लिए वित्त मंत्री ओपी चौधरी के निर्देश पर चिकित्सा शिक्षा विभाग को 1077 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने इसके लिए मुख्यमंत्री साय और वित्तमंत्री ओपी चौधरी का आभार जताया है।

CG News: राज्य सरकार ने जांजगीर-चांपा, कबीरधाम और मनेन्द्रगढ़ में नए शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों की स्थापना के लिए बड़ी घोषणा की है। चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार जांजगीर-चांपा मेडिकल कालेज के लिए 357.25 करोड़ रुपये, कबीरधाम मेडिकल कालेज के लिए 357.25 करोड़ रुपये और मनेंद्रगढ़ मेडिकल कालेज के लिए 362.57 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

CG News: यह 1077 करोड़ रुपये की राशि मेडिकल कॉलेजों के निर्माण एवं विकास कार्यों के लिए प्रदान की गई है। इससे राज्य में चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार होगा तथा आम जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी। वनांचल क्षेत्रों के लोगों की बड़े शहरों पर निर्भरता खत्म होगी। वहीं मेडिकल की पढ़ाई के लिए सीटें भी बढ़ेंगी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire