Create your Account
CG News: धान खरीदी से पहले अवैध परिवहन पर प्रशासन की सख्ती, दो ट्रैक्टर धान जब्त
CG News: सारंगढ़-बिलाईगढ़। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी शुरू होने से पहले ही अवैध परिवहन पर प्रशासन ने कड़ा प्रहार किया है। तहसीलदार कोमल साहू के नेतृत्व में मंडी विभाग की संयुक्त टीम ने सरिया क्षेत्र में छापेमारी कर दो ट्रैक्टरों में लदा धान जब्त किया। दोनों चालक वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके, जिसके बाद धान को सरिया थाना के सुपुर्द कर दिया गया।
CG News: मंडी अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बिना पंजीयन या अनुमति के धान की खरीदी-बिक्री एवं परिवहन पूर्णतः प्रतिबंधित है। प्रशासन ने चेतावनी दी कि ऐसी अनियमितताओं पर सख्त कानूनी कार्रवाई होगी। इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध धान कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। प्रशासन धान खरीदी प्रक्रिया की शुचिता बनाए रखने के लिए सतत निगरानी कर रहा है।
Related Posts
More News:
- 1. MP News : फोटो को लेकर विवाद के बाद युवक ने की आत्महत्या, तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
- 2. Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के स्कूलों में गायत्री-सरस्वती मंत्र आदेश के खिलाफ याचिका खारिज
- 3. WhatsApp के Username फीचर से बढ़ेगी धोखाधड़ी! सरकार ने मांगा जवाब
- 4. MP News : मुरैना की सबलगढ़ मंडी में लगी भीषण आग, 12 से 14 सब्जी गोदाम जलकर खाक; लाखों का नुकसान
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

