Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG News : नियमों का उल्लंघन करने वाले प्रदेश के 6 अस्पतालों पर हुई कार्रवाई, आयुष्मान योजना से पंजीयन निरस्त...

इन शिकायतों के आधार पर संबंधित अस्पतालों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था।

CG News : नियमों का उल्लंघन करने वाले प्रदेश के 6 अस्पतालों पर हुई कार्रवाई, आयुष्मान योजना से पंजीयन निरस्त...
X
CG News : रायपुर। छत्तीसगढ़ में आयुष्मान भारत जन आरोग्य योजना और शहीद वीर नारायण सिंह आयुष्मान स्वास्थ्य योजना के अंतर्गत नियमों का उल्लंघन करने वाले 6 अस्पतालों पर राज्य नोडल एजेंसी द्वारा कठोर कार्रवाई की गई है।


CG News : बता दें कि शिकायतें प्राप्त होने के बाद इन अस्पतालों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। मुख्य शिकायतें थी कि अनावश्यक रूप से महंगे पैकेज ब्लॉक करना, ओपीडी मरीजों को बिना वजह आईपीडी में भर्ती करना, बिना मरीज के पैकेज ब्लॉक करना, बिना विशेषज्ञता और सुविधाओं के ही पैकेज ब्लॉक करना, अनावश्यक रूप से आईसीयू के पैकेज ब्लॉक करना, अस्पताल में गंदगी और नगद राशि की अनियमित वसूली करना।


CG News : इन शिकायतों के आधार पर संबंधित अस्पतालों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। अस्पतालों द्वारा दिए गए स्पष्टीकरण संतोषजनक न होने के कारण इन पर कठोर कदम उठाते हुए इनके योजना अंतर्गत पंजीयन को निरस्त कर दिया गया है।


CG News : इन अस्पतालों पर की गई कार्रवाई-
1. सिटी 24 हॉस्पिटल, रायपुर
2. जय पतई माता हॉस्पिटल, पटेवा महासमुंद
3. स्व. विद्याभूषण ठाकुर मेमोरियल हॉस्पिटल, राजनांदगांव
4. सांई नमन हॉस्पिटल, महासमुंद
5. उम्मीद केयर हॉस्पिटल, बालोद
6. वेगस हॉस्पिटल, बिलासपुर

Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire