Breaking News
:

CG News : अचानकमार टाइगर रिजर्व : टेरिटोरियल फाइट में बाघिन AKT 13 की मौत, प्रबंधन की लापरवाही उजागर...

CG News

AKT 13 बाघिन ने अपने क्षेत्र की रक्षा के लिए संघर्ष किया, लेकिन इस घातक लड़ाई में उसकी जान चली गई।

CG News : बिलासपुर। अचानकमार टाइगर रिजर्व में बाघों के बीच क्षेत्रीय संघर्ष के चलते एक दर्दनाक घटना सामने आई है। लमनी क्षेत्र के चिरहट्टा इलाके में टेरिटोरियल फाइट के दौरान बाघिन AKT 13 की मौत हो गई। इस घटना की पुष्टि छत्तीसगढ़ के प्रधान मुख्य वन संरक्षक (पीसीसीएफ) सुधीर अग्रवाल ने की है। AKT 13 बाघिन ने अपने क्षेत्र की रक्षा के लिए संघर्ष किया, लेकिन इस घातक लड़ाई में उसकी जान चली गई।


CG News : वन्यजीव विशेषज्ञों का मानना है कि यह घटना बाघों के प्राकृतिक आवास के सीमित होते दायरे और क्षेत्रीय संघर्ष का परिणाम है। जंगल के क्षेत्र में बढ़ती जनसंख्या और मानव हस्तक्षेप के कारण बाघों के बीच टकराव की घटनाएं बढ़ रही हैं। घटना के बाद अचानकमार टाइगर रिजर्व के प्रबंधन की गंभीरता पर सवाल उठे हैं। जानकारी होने के बावजूद अधिकारी घटनास्थल पर समय से नहीं पहुंचे। बताया जा रहा है कि घटना के बारे में सुबह ही पता चल गया था, लेकिन अधिकारी लंच के बाद वहां पहुंचे।


CG News : यह वन्यजीव संरक्षण के प्रति उनकी लापरवाही को उजागर करता है। अचानकमार टाइगर रिजर्व प्रबंधन ने घटना स्थल का दौरा किया और मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि, विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सक्रिय निगरानी और बेहतर प्रबंधन की आवश्यकता है।


CG News : यह घटना बाघों के संरक्षण में आ रही चुनौतियों को सामने लाती है। जंगलों का सिकुड़ता दायरा और मानव गतिविधियों का बढ़ता प्रभाव इनकी सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बन चुका है। वन्यजीव विशेषज्ञों का कहना है कि बाघों के बीच संघर्ष को रोकने के लिए उनके प्राकृतिक आवास का विस्तार और सख्त प्रबंधन नीतियों की आवश्यकता है।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us