Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : नाबालिग के दैहिक शोषण का आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पीड़िता को आरोपी के कब्जे से मुक्त कराकर उसका बयान और स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया।

CG News : नाबालिग के दैहिक शोषण का आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया
X
CG News : साजिद खान, लोरमी। ग्राम चेचानडीह की नाबालिग लड़की के अपहरण और दैहिक शोषण के मामले में पुलिस ने आरोपी देवसिंह उर्फ संतोष को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। बता दें कि 24 अक्टूबर को पीड़िता के पिता ने थाना चेचानडीह में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिग बेटी को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। इस पर पुलिस ने धारा 363 भादवि के तहत अपराध संख्या 204/24 के अंतर्गत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की।


CG News : पुलिस द्वारा पतासाजी के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि नाबालिग लड़की ग्राम विजराकछार के चौकी खुडिया में आरोपी देवसिंह उर्फ संतोष के घर में मौजूद है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पीड़िता को आरोपी के कब्जे से मुक्त कराकर उसका बयान और स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया।


CG News : जांच में पता चला कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर नाबालिग का दैहिक शोषण किया था। इस पर मामले में धारा 366, 376(2) भादवि और पास्को एक्ट की धारा 4, 6 को जोड़ते हुए आरोपी देवसिंह उर्फ संतोष के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया। आरोपों की पुष्टि के बाद आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire