Create your Account
CG News : अपहरण और दुष्कर्म का आरोपी पुलिस हिरासत से हुआ फरार
- Rohit banchhor
- 16 Aug, 2025
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन तुरंत हरकत में आया और शहर के सभी थानों को अलर्ट कर दिया गया।
CG News : बिलासपुर। जिले के कोनी थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म जैसे गंभीर आरोप में गिरफ्तार एक युवक पुलिस हिरासत से फरार हो गया। आरोपी, स्वरित सिंह, जो सरकंडा इलाके के मोपका गार्डन सिटी का निवासी है, को गुरुवार को गिरफ्तार किया गया था। लेकिन शुक्रवार तड़के करीब 4 बजे उसने हथकड़ी ढीली कर पुलिसकर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया।
इस घटना ने कोनी थाने में हड़कंप मचा दिया। सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि हथकड़ी लगे होने के बावजूद आरोपी थाने से कैसे भाग निकला और उस समय ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी क्या कर रहे थे? इस लापरवाही ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन तुरंत हरकत में आया और शहर के सभी थानों को अलर्ट कर दिया गया।
आरोपी की तलाश के लिए पुलिस की कई टीमें गठित की गई हैं, जो लगातार छानबीन कर रही हैं। हालांकि, अभी तक स्वरित सिंह का कोई सुराग नहीं मिला है। इस मामले में कोनी थाने में तैनात प्रधान आरक्षक बालेश्वर तिवारी की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ एक और आपराधिक मामला दर्ज किया गया है।
Related Posts
More News:
- 1. PM Modi Takaichi Meeting: पीएम मोदी ने जापान की प्रधानमंत्री को कहा 'छोटी बहन', रक्षा और सेमीकंडक्टर पर अहम समझौते
- 2. Anganwadi Recruitment: आंगनबाड़ी के कई पदों पर निकली भर्ती, ऑनलाइन आवेदन शुरू, बिना परीक्षा होगा सिलेक्शन
- 3. Belgium Antwerp Fire: बेल्जियम के एंटवर्प में 10 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, 5 लोगों की मौत, रह रहे थे 200 लोग
- 4. CG Accident : कैप्सूल वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत, दोनों शराब दुकान में करते थे काम
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

