Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : पुलिस हिरासत से फरार हुआ आरोपी, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल...

पुलिस विभाग इस घटना की गंभीरता से जांच कर रहा है और सुरक्षा इंतजामों को लेकर समीक्षा की जा रही है।

CG News : पुलिस हिरासत से फरार हुआ आरोपी, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल...
X

CG News : बलौदाबाजार। जिले के भाटापारा ग्रामीण थाना क्षेत्र में एक संदेही आरोपी पुलिस हिरासत से फरार हो गया है, जिससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। आरोपी प्रहलाद रजक को धारा 363 के तहत पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया था, लेकिन वाशरूम जाने के बहाने वह पुलिस की निगरानी से बाहर निकलकर फरार हो गया।

CG News : इस घटना की जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेम सागर सिदार ने बताया कि फरार आरोपी की खोजबीन के लिए नाकेबंदी की गई है और एक टीम गठित कर उसकी तलाश जारी है। पुलिस को उम्मीद है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गौरतलब है कि कुछ महीने पहले भी एक संदेही आरोपी पुलिस हिरासत से फरार हो गया था और बाद में उसकी लाश बरामद हुई थी, जिससे यह मामला और भी संवेदनशील हो गया था।

CG News : अब इस नई घटना ने भाटापारा ग्रामीण पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। पुलिस विभाग इस घटना की गंभीरता से जांच कर रहा है और सुरक्षा इंतजामों को लेकर समीक्षा की जा रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire