Breaking News
Create your Account
CG News : एरिया डोमिनेशन से लौटते वक्त हादसा, एक्सीडेंटल फायर में डीआरजी जवान शहीद
CG News : नारायणपुर। नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले में सुरक्षा ड्यूटी से लौट रहे डीआरजी जवान के साथ दर्दनाक हादसा हो गया। एरिया डोमिनेशन ऑपरेशन पूरा कर वापस लौटते समय एक्सीडेंटल फायर की चपेट में आकर डीआरजी के एक जवान की मौत हो गई। यह घटना थाना छोटेडोंगर क्षेत्र अंतर्गत कैंप कड़ेनार में हुई।
जानकारी के मुताबिक, नारायणपुर डीआरजी में पदस्थ आरक्षक बलदेव सिंह हुर्रा के हथियार से अचानक गोली चल गई, जो उनके सिर के पास जा लगी। गोली लगते ही जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। साथी जवानों ने तुरंत उसे धौड़ाई अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार किया गया।
हालांकि सिर में गंभीर चोट और अत्यधिक रक्तस्राव के कारण इलाज के दौरान आरक्षक बलदेव सिंह हुर्रा ने दम तोड़ दिया। जवान की शहादत की खबर मिलते ही कैंप में शोक की लहर दौड़ गई। फिलहाल पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। घटना के कारणों की जांच भी शुरू कर दी गई है।
Related Posts
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

