Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : क्रेशर प्लांट में हादसा, मशीन की चपेट में आने से मजदूर की हुई दर्दनाक मौत

यह हादसा क्रेशर प्लांट में सुरक्षा उपायों की कमी को लेकर सवाल खड़े करता है।

CG News : क्रेशर प्लांट में हादसा, मशीन की चपेट में आने से मजदूर की हुई दर्दनाक मौत
X

CG News : सरगुजा। जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम माजा में स्थित दीपांशु गोयल क्रेशर प्लांट में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें 43 वर्षीय मजदूर की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में शोक का माहौल है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बता दें कि मृतक परितोष मिंज 43 वर्ष निवासी अंधला उरांवपारा ने अपनी दिनचर्या के अनुसार क्रेशर प्लांट में काम पर जाने के बाद एक खतरनाक हादसे का शिकार हो गया।

CG News : प्लांट में काम करते हुए बेल्ट में फंसे पत्थरों को निकालने के प्रयास में अचानक मशीन चालू हो गई। जैसे ही परितोष मिंज ने बेल्ट से पत्थर निकाला, उसकी बाई हाथ बेल्ट की चपेट में आ गई और वह मशीन के अंदर पीस गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही लखनपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के उपनिरीक्षक और उनकी टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर क्रेशर मशीन में फंसे शव को बाहर निकाला।

CG News : इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और परिजनों को सौंपा गया। पुलिस ने मर्ग कायम करते हुए हादसे की जांच शुरू कर दी है। इस हादसे के बाद मृतक के परिवार में शोक की लहर है। मजदूर की असमय मौत ने उसके परिवार को गहरे आघात पहुंचाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है, और यह हादसा क्रेशर प्लांट में सुरक्षा उपायों की कमी को लेकर सवाल खड़े करता है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire