Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG Accident News: टायर फटने से पलटी तेज रफ्तार कार 3 लोगों की मौके पर मौत

CG Accident News: टायर फटने से पलटी तेज रफ्तार कार 3 लोगों की मौके पर मौत
X

CG Accident News: सूरजपुर।छत्तीसगढ़ के सूरजपुर के NH- 43 में भीषण सड़क हादसा हो गया। टायर फटने के कारण कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में दो महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं हादसे में दो लोग घायल हुए हैं। जिनका इलाज अंबिकापुर अस्पताल में चल रहा है। सभी स्कॉर्पियो में सवार लोग शादी समारोह से वापस अपने घर लौट रहे थे।

CG Accident News: जानकारी के अनुसार कार में सात लोग अंबिकापुर से मनेंद्रगढ़ एक शादी समारोह में गए हुए थे। जहां से देर रात लौटते समय चंदरपुर के पास वाहन का टायर फट गया। जिसके कारण वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में दो महिला और एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाकि घायलों को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। जहां से उन्हें अंबिकापुर रेफर कर दिया गया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire