Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : पिकनिक के दौरान हादसा, चार्टेड अकाउंटेंट छात्र की झरने से गिरकर डूबने से मौत

इस हादसे ने प्रांजल के परिवार और बांधामुड़ा मोहल्ले में मातम छा गया है।

CG News : पिकनिक के दौरान हादसा, चार्टेड अकाउंटेंट छात्र की झरने से गिरकर डूबने से मौत
X

CG News : गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले के गौरेला थाना क्षेत्र के ठाडपथरा गांव स्थित माई का मड़वा पर्यटक स्थल पर एक दुखद हादसा हो गया। पिकनिक मनाने गए रायपुर के चार्टेड अकाउंटेंट छात्र प्रांजल नामदेव की झरने से फिसलकर पानी में डूबने से मौत हो गई। गौरेला पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को बरामद किया और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

बता दें कि बांधामुड़ा निवासी प्रांजल नामदेव रायपुर में चार्टेड अकाउंटेंट की पढ़ाई कर रहा था। छुट्टियों के लिए वह अपने घर बांधामुड़ा आया हुआ था। 8 जून की शाम प्रांजल अपने परिवार और दोस्तों के साथ माई का मड़वा पर्यटक स्थल पर पिकनिक मनाने गया था। पिकनिक के दौरान सभी मस्ती कर रहे थे, तभी नहाने के दौरान प्रांजल का पैर फिसल गया और वह झरने से नीचे गिरकर गहरे पानी में चला गया।

परिवारजनों ने तुरंत मदद के लिए आवाज दी, जिसके बाद आसपास के गांव के दो युवकों ने पानी में उतरकर प्रांजल को बाहर निकाला। उसे अचेत अवस्था में तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल ने गौरेला पुलिस को मर्ग इंटिमेशन भेजा, जिसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा और पोस्टमार्टम कराकर उसे परिजनों को सौंप दिया। इस हादसे ने प्रांजल के परिवार और बांधामुड़ा मोहल्ले में मातम छा गया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire