Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : जंगली सूअर के शिकार के लिए बिछाए बिजली तार से हादसा, 5 गिरफ्तार, 1 फरार

वन विभाग ने आरोपियों के पास से जंगली सूअर का मांस, कुल्हाड़ी, जीआई तार और ट्रैक्टर जब्त किया है।

CG News : जंगली सूअर के शिकार के लिए बिछाए बिजली तार से हादसा, 5 गिरफ्तार, 1 फरार
X

CG News : महासमुंद। बागबाहरा वन परिक्षेत्र के खल्लारी सर्किल में एक नर भालू की करंट लगने से मौत के मामले में वन विभाग और पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक आरोपी फरार है। वन विभाग ने आरोपियों के पास से जंगली सूअर का मांस, कुल्हाड़ी, जीआई तार और ट्रैक्टर जब्त किया है।

बता दें कि 9 सितंबर 2025 को वन विभाग को जोरातराई के कक्ष क्रमांक 179 में एक भालू की मौत की सूचना मिली। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने भालू के शव को बरामद कर अवराडबरी वन डिपो भेजा। जांच के दौरान पता चला कि शिकारियों ने जंगली सूअर का शिकार करने के लिए 11 केवी विद्युत लाइन में अवैध रूप से जीआई तार लगाया था। इसी करंट की चपेट में आने से भालू की मौत हुई। इसके बाद, आरोपियों ने भालू के शव को छिपाने के लिए उसे घटनास्थल से दूर ले जाकर रख दिया।

वन विभाग ने जोरातराई, भीखोज, और कमारडेरा से पांच आरोपियों अगर सिंह, अर्जुन, तुलाराम, चैतराम, और चैतराम (दो व्यक्ति एक ही नाम) को गिरफ्तार किया। इनके पास से जंगली सूअर का मांस, कुल्हाड़ी, जीआई तार, और ट्रैक्टर जब्त किया गया। वन प्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 9(33), 49, 50, और 51 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की गई है। फरार छठे आरोपी की तलाश में वन विभाग और पुलिस की टीमें छापेमारी कर रही हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire