Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : CHC में ACB का छापा, लेखापाल और बाबू 10 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार...

ACB यह जांच कर रही है कि क्या ये कर्मचारी पहले भी इस तरह की गतिविधियों में शामिल थे और क्या इस रिश्वतखोरी में अन्य कर्मचारी भी संलिप्त हैं।

CG News : CHC में ACB का छापा, लेखापाल और बाबू 10 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार...
X

CG News : सरगुजा। जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) उदयपुर में गुरुवार को एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लेखापाल केपी पांडेय और एक बाबू को 10,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। दोनों पर अस्पताल स्टाफ के ट्रैवल अलाउंस (TA) बिल पास करने के बदले रिश्वत मांगने का आरोप है। इस कार्रवाई से स्वास्थ्य केंद्र में हड़कंप मच गया।

CG News : ACB को शिकायत मिली थी कि CHC उदयपुर में कार्यरत लेखापाल केपी पांडेय और एक बाबू अस्पताल कर्मचारियों के TA बिल पास करने के लिए रिश्वत की मांग कर रहे हैं। शिकायतकर्ता ने बताया कि बिल पास करने के लिए उनसे 10,000 रुपये की मांग की गई थी। शिकायत की गंभीरता को देखते हुए ACB ने मामले की जांच की और गुरुवार को जाल बिछाकर कार्रवाई की। ACB की टीम ने शिकायतकर्ता को रिश्वत की राशि देने के लिए तैयार किया और जैसे ही लेखापाल केपी पांडेय और बाबू ने रिश्वत स्वीकार की, उन्हें रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया।

CG News : इस दौरान रिश्वत की राशि भी बरामद कर ली गई। ACB ने दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। गिरफ्तारी के बाद दोनों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। ACB यह जांच कर रही है कि क्या ये कर्मचारी पहले भी इस तरह की गतिविधियों में शामिल थे और क्या इस रिश्वतखोरी में अन्य कर्मचारी भी संलिप्त हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire