Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : ACB की कार्रवाई, तालाब निर्माण की रिपोर्ट के बदले मांगी रिश्वत, RES विभाग का उप अभियंता 15 हजार लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

आरोपी अधिकारी से पूछताछ जारी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

CG News : ACB की कार्रवाई, तालाब निर्माण की रिपोर्ट के बदले मांगी रिश्वत, RES विभाग का उप अभियंता 15 हजार लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
X

CG News : सूरजपुर। छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की सख्त कार्रवाई लगातार जारी है। बुधवार को सूरजपुर जिले में ACB टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए RES विभाग के उप अभियंता ऋषिकांत तिवारी को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के अनुसार, प्रेमनगर जनपद पंचायत के नवापारा खुर्द निवासी विशंभर सिंह ने मत्स्य विभाग के तहत तालाब निर्माण कार्य कराया था। इस निर्माण का मूल्यांकन रिपोर्ट तैयार करने के बदले उप अभियंता तिवारी ने 15 हजार रुपये की मांग की थी।

विशंभर सिंह ने इस रिश्वत मांग की शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो में दर्ज कराई। इसके बाद ACB ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया और बुधवार को तिवारी को प्रार्थी के निवास पर रिश्वत की राशि लेते हुए पकड़ लिया। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। फिलहाल आरोपी अधिकारी से पूछताछ जारी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire