Begin typing your search above and press enter to search.
CG News : गोपनीय सैनिक की हत्या में शामिल फरार नक्सली गिरफ्तार...
वारदात को अंजाम देने के बाद सुखराम मड़कामी, जो पिछले कुछ समय से फरार चल रहा था।

CG News : बस्तर। बस्तर के दरभा क्षेत्र में गोपनीय सैनिक बुधराम कवासी की हत्या में शामिल जनमिलीशिया डिप्टी कमांडर सुखराम मड़कामी को बस्तर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह हत्या 2021 के जून महीने में पखनार साप्ताहिक बाजार में हुई थी, जहां नक्सलियों ने बुधराम की टांगिया मारकर हत्या की थी।
CG News : वारदात को अंजाम देने के बाद सुखराम मड़कामी, जो पिछले कुछ समय से फरार चल रहा था। तोयनार मूंदेनार तिराहा से उसे गिरफ्तार किया गया। इस मामले में पहले ही चार अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। सुखराम मड़कामी नड़ेनार कटेकल्याण क्षेत्र में कई नक्सली गतिविधियों में शामिल रहा है। इस गिरफ्तारी से यह स्पष्ट होता है कि नक्सलियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी है।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


