Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : बगान नाला के तेज बहाव में बहा युवक, एनडीआरएफ और पुलिस की टीम खोजबीन में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) और स्थानीय पुलिस की टीम ने खोजबीन शुरू कर दी है।

CG News : बगान नाला के तेज बहाव में बहा युवक, एनडीआरएफ और पुलिस की टीम खोजबीन में जुटी
X

CG News : सक्ती। जिले के मालखरौदा थाना क्षेत्र के अंडा गांव में एक दुखद घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया। लगातार बारिश के कारण उफान पर आए बगान नाला को पार करने के दौरान 22 वर्षीय युवक सुलचौन वारम पानी के तेज बहाव में बह गया। घटना की सूचना मिलते ही राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) और स्थानीय पुलिस की टीम ने खोजबीन शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, क्षेत्र में हो रही मूसलाधार बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर हैं। बगान नाला में पानी का बहाव अत्यंत तेज था, फिर भी सुलचौन वारम ने नाला पार करने का जोखिम उठाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वह नाले के बीच में पहुंचा ही था कि तेज बहाव के कारण उसका संतुलन बिगड़ा और वह पानी में बह गया।

घटना की खबर फैलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर जमा हो गए और पुलिस को सूचित किया। मालखरौदा थाना पुलिस ने तुरंत NDRF की टीम को बुलाया, जो अब युवक की तलाश में जुटी है। खोजबीन कार्य में तेज बहाव और बारिश के कारण काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire