Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : युवक फांसी पर झूलता मिला, युवती की लाश नीचे पड़ी थी, प्रेम प्रसंग का शक, पुलिस जांच में जुटी

पुलिस ने प्रारंभिक जांच में इसे प्रेम प्रसंग से जुड़ा हत्या और आत्महत्या का मामला माना है।

CG News : युवक फांसी पर झूलता मिला, युवती की लाश नीचे पड़ी थी, प्रेम प्रसंग का शक, पुलिस जांच में जुटी
X

CG News : जशपुर। जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। कोल्हेन झरिया पुलिस चौकी क्षेत्र के माटी पहाड़ छर्रा गांव में एक युवक और युवती की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। युवक फांसी के फंदे पर झूलता मिला, जबकि युवती उसी पेड़ के नीचे मृत अवस्था में पड़ी थी। पुलिस ने प्रारंभिक जांच में इसे प्रेम प्रसंग से जुड़ा हत्या और आत्महत्या का मामला माना है।

मृतकों की पहचान चूड़ा मणि पैंकरा 24 वर्ष निवासी टांगर गांव, थाना कांसाबेल और संदिला पैंकरा 24 वर्ष निवासी माटी पहाड़ छर्रा, चौकी कोल्हेन झरिया के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, 16 सितंबर की रात करीब 8 बजे संदिला अपने घर से खाना खाने के बाद निकली थी। देर रात तक वापस न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। अगले दिन, 17 सितंबर को गांव के गोठान के पास एक पेड़ के नीचे संदिला की लाश मिली और उसी पेड़ पर चूड़ा मणि फांसी के फंदे पर लटका हुआ पाया गया।

घटना की सूचना मिलते ही कोल्हेन झरिया पुलिस मौके पर पहुंची और वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में पता चला कि चूड़ा मणि के रिश्तेदार माटी पहाड़ छर्रा में रहते थे, जिसके चलते वह अक्सर यहां आया-जाया करता था।

पुलिस को शक है कि यह मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हो सकता है, जिसमें चूड़ा मणि ने पहले संदिला की हत्या की और फिर खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस हत्या और आत्महत्या के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए जांच कर रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire