Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG News : मासूम को बचाने डैम में कूदा युवक, खुद नहीं लौट सका बाहर, गहरे पानी में डूबने से हुई मौत

इस दर्दनाक घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है।

CG News : मासूम को बचाने डैम में कूदा युवक, खुद नहीं लौट सका बाहर, गहरे पानी में डूबने से हुई मौत
X

CG News : बिलासपुर। जिले में इंसानियत और बहादुरी की मिसाल पेश करने वाला एक युवक अपनी जान गंवा बैठा। रतनपुर थाना क्षेत्र के चचई डैम में डूब रहे एक बच्चे को बचाने के लिए 20 वर्षीय युवक ने बिना अपनी परवाह किए गहरे पानी में छलांग लगा दी। युवक ने बच्चे की जान तो बचा ली, लेकिन खुद गहरे पानी से बाहर नहीं निकल सका और डूबने से उसकी मौत हो गई। इस दर्दनाक घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, जरहाभाठा क्षेत्र के 10 से 15 युवक रविवार को पिकनिक मनाने रतनपुर क्षेत्र के लछनपुर स्थित चचई डैम पहुंचे थे। सभी दोस्त डैम के आसपास घूम रहे थे, तभी उनकी नजर पानी में डूबते एक बच्चे पर पड़ी। बच्चे को बचाने के लिए धीरज रात्रे ने तुरंत डैम में छलांग लगा दी।

बताया जा रहा है कि धीरज ने पूरी हिम्मत के साथ बच्चे को अपनी पीठ पर बैठाकर सुरक्षित बाहर पहुंचा दिया, लेकिन डैम का पानी अधिक गहरा होने के कारण वह खुद संतुलन खो बैठा और देखते ही देखते पानी में समा गया। घटना के बाद वहां मौजूद दोस्तों में अफरा-तफरी मच गई और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही रतनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद धीरज का शव पानी से बाहर निकाला जा सका। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire