Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : बच्चों को बचाने की कोशिश में एनीकट में डूबा युवक, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी...

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और जांजगीर होमगार्ड की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया गया है।

CG News : बच्चों को बचाने की कोशिश में एनीकट में डूबा युवक, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी...
X

CG News : जांजगीर-चांपा। जिले के पीथमपुर एनीकट में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। पीथमपुर निवासी लक्ष्मी प्रसाद साहू अपने भाई और उसके बच्चों के साथ एनीकट पर नहाने-धोने के लिए गया था, जहां बच्चों को गहरे पानी में जाने से रोकने के दौरान वह खुद गहरे पानी में डूब गया। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और जांजगीर होमगार्ड की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया गया है।

बता दें कि लक्ष्मी प्रसाद साहू और उसका परिवार रोजाना की तरह दैनिक क्रियाकलापों के लिए पीथमपुर एनीकट पर गया था। नहाने के दौरान लक्ष्मी ने देखा कि उसके भाई के बच्चे गहरे पानी की ओर जा रहे थे। उन्हें बचाने और रोकने की कोशिश में वह खुद गहरे पानी में चला गया और डूब गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद रेस्क्यू टीम ने मौके पर पहुंचकर तलाशी अभियान शुरू किया।

कोतवाली पुलिस के अनुसार, रेस्क्यू ऑपरेशन में होमगार्ड की टीम पूरी तत्परता से लगी हुई है, लेकिन गहरे पानी और तेज बहाव के कारण अभियान में मुश्किलें आ रही हैं। अभी तक लक्ष्मी प्रसाद साहू का कोई पता नहीं चल सका है। पुलिस ने आसपास के लोगों से भी सहयोग मांगा है और घटना की जांच शुरू कर दी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire