Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : हाई टेंशन तार की चपेट में आने से युवक की मौत, परिजनों ने की ये मांग...

इस दौरान वह हाई टेंशन तार की चपेट में आ गया और करंट लगने से उसकी मौत हो गई।

CG News : हाई टेंशन तार की चपेट में आने से युवक की मौत, परिजनों ने की ये मांग...
X

CG News : सरगुजा। जिले के लुड्रा थाना क्षेत्र स्थित करान्की गांव में बिजली विभाग की लापरवाही के कारण एक युवक की मौत हो गई। युवक हाई टेंशन तार की चपेट में आने से करंट लगने की वजह से मारा गया। मृतक युवक का नाम राम लाल गोड़ बताया जा रहा है। बता दें कि घटना सुबह के समय हुई, जब राम लाल शौच के लिए घर से बाहर गया था। इस दौरान वह हाई टेंशन तार की चपेट में आ गया और करंट लगने से उसकी मौत हो गई।

CG News : ग्रामीणों का आरोप है कि यह हादसा बिजली विभाग की लापरवाही के कारण हुआ। उन्होंने बताया कि यह हाई टेंशन तार पहले भी कई बार खेत में गिर चुका था, लेकिन विभाग ने मरम्मत के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की थी। मृतक के परिजनों ने घटना के बाद बिजली विभाग के अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज करने और मुआवजा देने की मांग की है।

CG News : परिजनों का कहना है कि विभाग की लापरवाही के कारण उनके परिवार का एकमात्र कमाने वाला व्यक्ति चला गया है। वहीं, बिजली विभाग के अधिकारियों ने मामले पर संज्ञान लेते हुए मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने की बात कही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire