Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : खेत जाते वक्त बिजली तार की चपेट में आई महिला, मौके पर दर्दनाक मौत

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तार अवैध रूप से बिछाया गया था, जिसके कारण यह भयानक हादसा हुआ।

CG News : खेत जाते वक्त बिजली तार की चपेट में आई महिला, मौके पर दर्दनाक मौत
X

CG News : सक्ती। जिले के ग्राम चारभांठा सकराली में शनिवार-रविवार की मध्य रात्रि एक दुखद हादसा हुआ। एक महिला खेत की ओर जा रही थी, तभी वह खेत में बिछे अवैध बिजली तार की चपेट में आ गई और करंट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तार अवैध रूप से बिछाया गया था, जिसके कारण यह भयानक हादसा हुआ।

घटना की जानकारी मिलते ही डभरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा किया और उसे पोस्टमार्टम के लिए डभरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और अवैध बिजली कनेक्शन की पड़ताल कर रही है। इस हादसे से गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में अवैध बिजली कनेक्शन और खुले तारों की समस्या लंबे समय से है, लेकिन प्रशासन इस पर कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि अवैध कनेक्शनों और खुले तारों पर तुरंत कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं रोकी जा सकें।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire