Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : चावल से भरे ट्रक में लगी भीषण आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान, पुलिस-दमकल ने पाया काबू

हालांकि, आग ने ट्रक के केबिन के साथ-साथ चावल की बोरियों को भी अपनी चपेट में ले लिया, जिससे लाखों रुपये का नुकसान होने का अनुमान है।

CG News : चावल से भरे ट्रक में लगी भीषण आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान, पुलिस-दमकल ने पाया काबू
X

CG News : बलौदाबाजार। जिले के भाटापारा रोड पर कोतवाली थाना क्षेत्र में गुरुवार दोपहर को चावल से भरे एक ट्रक के केबिन में अचानक भीषण आग लग गई। ट्रक से धुआं निकलता देख चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए तत्काल वाहन को सड़क किनारे खड़ा किया और कूदकर अपनी जान बचाई। चालक ने तुरंत कोतवाली पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। हालांकि, आग ने ट्रक के केबिन के साथ-साथ चावल की बोरियों को भी अपनी चपेट में ले लिया, जिससे लाखों रुपये का नुकसान होने का अनुमान है।

बता दें कि ट्रक बिलाईगढ़ से चावल लादकर अर्जुनी स्थित गोदाम की ओर जा रहा था। रास्ते में अचानक ट्रक के केबिन में आग की लपटें उठीं, जो तेजी से फैल गईं। कोतवाली पुलिस और दमकल विभाग की टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट होने की आशंका जताई जा रही है, लेकिन सटीक कारण का पता लगाने के लिए पुलिस और फोरेंसिक टीम जांच में जुटी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire