Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर
CG News : घर से दुकान जाने निकली किशोरी हुई लापता, पुलिस ने किया रेस्क्यू, आरोपी गिरफ्तार...
21 अगस्त को हेमचरण जांगड़े अपने साथ चंद्रपुर घूमाने ले गया था।

CG News : रायगढ़। जिले के कोतवाली पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत थाना क्षेत्र से गुम हुई एक और नाबालिक बालिका की दस्तयाबी में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने बालिका को शादी का प्रलोभन देकर भगा ले जाने वाले युवक को दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
CG News : बता दें कि बालिका के पिता ने 23 अगस्त को थाना कोतवाली में बालिका के गुम होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बालिका 22 अगस्त के सुबह घर से मोहल्ले के दुकान चिप्स लेने के लिए निकली थी और फिर घर ना कर कहीं चली गई थी। जिसमें पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच में लिया था। जांच के दौरान पुलिस को बालिका के शिवरीनारायण जिला जांजगीर चांपा में होने की सूचना पर बालिका को दस्तयाब किया गया। बालिका ने बताया कि चार महीना पहले हेमचरण जांगड़े से मोबाइल पर बातचीत होता था, दोनों इंस्टाग्राम में चैटिंग करते थे।
CG News : 21 अगस्त को हेमचरण जांगड़े अपने साथ चंद्रपुर घूमाने ले गया था। इस बात से घर वाले नाराज हुए और डांटे। तब हेमचरण को बताई, हेमचरण उसे शादी का प्रलोभन देकर 22 अगस्त को ट्रेन में बिठाकर जम्मू ले गया। जहां किराया मकान रखकर हेमचरण शारीरिक संबंध स्थापित किया। बालिका के कथन, मेडिकल रिपोर्ट पर प्रकरण में धारा 64(2)(ड),87 बीएनएस, 6 पोक्सो एक्ट विस्तारित किया गया। पुलिस ने आरोपी हेमचरण जांगड़े उर्फ सोनू 20 वर्ष निवासी ग्राम हिर्री पोस्ट गोडम थाना कोतवाली जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


