Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : तेज रफ्तार मिनी ट्रक ने तीन छात्रों को मारी ठोकर, दुकानों को तोड़ते हुए सीएसपी ऑफिस में घुसा, चार घायल...

गनीमत यह रही कि ट्रक सीएसपी ऑफिस में ही रुक गया, अन्यथा आगे की दुकानों को भी यह हादसा अपनी चपेट में ले सकता था।

CG News : तेज रफ्तार मिनी ट्रक ने तीन छात्रों को मारी ठोकर, दुकानों को तोड़ते हुए सीएसपी ऑफिस में घुसा, चार घायल...
X

CG News : दुर्ग। छत्तीसगढ़ के भिलाई शहर में एक तेज रफ्तार मिनी ट्रक ने बेकाबू होकर तीन छात्रों को ठोकर मार दी और सड़क किनारे खड़ी तीन दुकानों को तोड़ते हुए सीएसपी छावनी ऑफिस में घुस गया। इस घटना में चार लोग घायल हो गए, जिनमें तीन छात्राएं और एक बुजुर्ग शामिल हैं। घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई। बता दें कि यह दुर्घटना नंदनी रोड पावर हाउस मार्केट में हुई, जहां मिनी ट्रक का ड्राइवर तेज रफ्तार से गाड़ी चला रहा था।


CG News : प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और सड़क पर चल रहे छात्रों को टक्कर मारते हुए दुकानों को तोड़ते हुए सीएसपी ऑफिस की बाउंड्री में घुस गया। इस हादसे में आईटीआई खुर्सीपार की तीन छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गईं, साथ ही दुकान में बैठे एक बुजुर्ग भी घायल हुए हैं। घटना में गंभीर रूप से घायल दो छात्राओं को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। बाकी दो घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद घर भेज दिया गया।


CG News : सीएसपी हरीश पाटिल ने बताया कि ट्रक के इस हादसे में चार लोग घायल हुए हैं और कार्यालय की बाउंड्री को भी नुकसान पहुंचा है। उन्होंने बताया कि ट्रक के ड्राइवर की मेडिकल जांच कराई जा रही है, ताकि यह पता चल सके कि वह नशे में था या उसे कोई स्वास्थ्य समस्या थी। गनीमत यह रही कि ट्रक सीएसपी ऑफिस में ही रुक गया, अन्यथा आगे की दुकानों को भी यह हादसा अपनी चपेट में ले सकता था।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire