Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : प्राथमिक शिक्षा गुणवत्ता सुधार पर माकड़ी में पंचायत प्रतिनिधियों और शिक्षकों की विशेष कार्यशाला आयोजित...

जिससे ग्राम पंचायतों में प्राथमिक शिक्षा सुधार योजनाओं को बेहतर तरीके से लागू किया जा सके।

CG News : प्राथमिक शिक्षा गुणवत्ता सुधार पर माकड़ी में पंचायत प्रतिनिधियों और शिक्षकों की विशेष कार्यशाला आयोजित...
X

CG News : रोशन सेन, माकड़ी। जिले के माकड़ी आकांक्षी ब्लॉक में जनपद पंचायत सभागार में प्राथमिक शिक्षा की गुणवत्ता सुधार के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में 10 चिन्हित ग्राम पंचायतों के सरपंच, सचिव और 35 प्राथमिक शालाओं के प्रधानपाठक एवं शिक्षकों ने भाग लिया। कार्यशाला का उद्देश्य प्राथमिक शिक्षा में गुणवत्ता सुधार लाने के लिए ग्राम पंचायत, समुदाय और शिक्षकों के बीच सामूहिक प्रयास को बढ़ावा देना था।

CG News : कार्यशाला में शिक्षा गुणवत्ता सुधार हेतु रणनीतियाँ साझा की गईं, साथ ही स्कूल मैनेजमेंट कमिटी, बिल्डिंग ऐज लर्निंग ऐड, लाइब्रेरी और टीचर्स लीड 100 दिवसीय लर्निंग प्रोग्राम जैसे शिक्षण उपकरणों के प्रभावी उपयोग पर विशेष प्रशिक्षण दिया गया। इसके अलावा, पंचायत प्रतिनिधियों को एल.एस.डी.जी. की 9 प्रमुख थीमों पर प्रशिक्षण दिया गया, जिससे ग्राम पंचायतों में प्राथमिक शिक्षा सुधार योजनाओं को बेहतर तरीके से लागू किया जा सके।

CG News : कार्यशाला में भाग लेने वाले प्रतिभागियों ने शिक्षा सुधार के लिए समुदाय की भागीदारी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सामूहिक योजनाएं तैयार की, जो बच्चों के समग्र विकास को सुनिश्चित करने के लिए सहायक होंगी। इस कार्यशाला का आयोजन पिरामल फाउंडेशन (एस्पिरेशनल भारत कोलैबोरेटिव टीम) के सहयोग से किया गया। कार्यशाला में जनपद सीईओ गजेंद्र ध्रुव, आकांक्षी ब्लॉक फेलो, पिरामल फाउंडेशन की टीम के गांधी फेलो मो. फ़वास, प्रोग्राम लीडर ऋचा गुप्ता और प्रदीप राव (डिस्ट्रिक्ट लीड) ने प्रशिक्षण दिया।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire