Begin typing your search above and press enter to search.
CG News : मंदबुद्धि युवक ने किया सिलेंडर ब्लास्ट, मचा हड़कंप, देखें वीडियो...
मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत पहुंची और आग पर काबू पाने में सफल रही,

CG News : राजनांदगांव। शहर के ब्राह्मण पारा में एक मंदबुद्धि युवक द्वारा किए गए सिलेंडर ब्लास्ट ने पूरे मोहल्ले में अफरा-तफरी मचा दी। युवक ने अपने किराए के घर से सिलेंडर छत से नीचे फेंका, जिससे यह हादसा हुआ। घटना के समय सिलेंडर फटने से घर और आसपास में भीषण आग लग गई। हालांकि, इस घटना में किसी प्रकार का जान-माल का नुकसान नहीं हुआ, लेकिन आग ने पड़ोस के गोदाम को भी अपनी चपेट में ले लिया।
CG News : मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत पहुंची और आग पर काबू पाने में सफल रही, लेकिन घर में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया। पुलिस और पड़ोसियों के सहयोग से मंदबुद्धि युवक को पकड़कर देवादा के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। वर्तमान में, पुलिस मामले की जांच कर रही है ताकि घटना के कारणों और युवक की स्थिति को समझा जा सके।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


