Breaking News
CG News : हाथी शावकों के शव मिलने का मामला, 3 संदिग्ध हिरासत में, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगी खुलासा
IPL 2026 Full Squad: आईपीएल 2026 के सभी 10 टीमों का स्क्वाड, यहां देखें कौन से टीम में कौन से धुरंधर
LPG Crisis In India: गैस की किल्लत के बीच भारत की मदद को आगे आया यह देश, LNG सप्लाई का दिया प्रस्ताव
Create your Account
CG News : सड़क पर चल रहे युवक पर गिरी कच्ची दीवार, सीसीटीवी में कैद हुई मौत
- Rohit banchhor
- 07 Sep, 2025
इस घटना ने क्षेत्र में सनसनी मचा दी है, और परिजनों ने मकान मालिक के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
CG News : बालोद। जिले के गुंडरदेही थाना क्षेत्र के चैनगंज गांव में एक दिल दहलाने वाला हादसा सामने आया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। एक युवक पर अचानक कच्चे मकान की दीवार ढह गई, जिसके मलबे में दबकर उसकी जान चली गई। मृतक की पहचान विनय कुमार चंदनिया 25 वर्ष के रूप में हुई है। इस घटना ने क्षेत्र में सनसनी मचा दी है, और परिजनों ने मकान मालिक के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
जानकारी के अनुसार, यह हादसा रविवार सुबह चैनगंज गांव में हुआ। विनय कुमार चंदनिया अपने परिवार के साथ अपनी बहन का इलाज कराने के लिए कोकपुर (छुरिया ब्लॉक) से चैनगंज आया था। घटना वाले दिन परिवार भिलाई जाने की तैयारी कर रहा था। सुबह नाश्ते के बाद विनय अपने बड़े पापा के घर से पास की दुकान की ओर जा रहा था। वह घर से मात्र 20 कदम दूर था, तभी एक कच्चे मकान की दीवार अचानक भरभराकर ढह गई और वह उसकी चपेट में आ गया।
दीवार के मलबे में दबने से विनय को सिर में गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने तुरंत उसे मलबे से निकाला और गुंडरदेही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। हालत गंभीर होने के कारण उसे भिलाई के हाईटेक हॉस्पिटल रेफर किया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आया, जिसमें दीवार ढहने और विनय के मलबे में दबने का भयावह दृश्य साफ दिखाई दे रहा है।
Related Posts
More News:
- 1. Mahakaal Darshan: घर बैठे करें बाबा महाकालेश्वर के दिव्यदर्शन, देखें Live
- 2. CG News : सीमा पर बाघ का आतंक, दिन-दहाड़े बैल पर हमला, जान बचाने पेड़ पर चढ़े ग्रामीण
- 3. Raipur City News : जुआ मामले की सूचना छुपाने पर चौकी प्रभारी लाइन अटैच, एसएसपी ने दिखाई सख्ती
- 4. Nagpur factory blast: नागपुर में विस्फोटक पदार्थ बनाने वाले कारखाने में धमाके में 15 लोगों की मौत
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

