Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे कैदी की मौत...

जेल प्रशासन ने भी इस घटना की सूचना जिला प्रशासन, मानव अधिकार आयोग और कैदी के परिजनों को दे दी है।

CG News : हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे कैदी की मौत...
X

CG News : दुर्ग। दुर्ग केंद्रीय जेल में हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे एक कैदी की इलाज के दौरान मौत हो गई। खैरागढ़ कोर्ट ने धारा 302 के तहत दोषी ठहराए गए इस कैदी को पिछले 10 वर्षों से जेल में बंद रखा था। पुलिस और जेल प्रशासन के अनुसार कैदी की तबीयत कई दिनों से खराब थी और इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। यह मामला पदमनाभपुर थाना क्षेत्र से जुड़ा है।

CG News : बता दें कि कैदी को हत्या के एक जघन्य मामले में खैरागढ़ कोर्ट ने दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। पिछले एक दशक से वह दुर्ग केंद्रीय जेल में अपनी सजा काट रहा था। हाल ही में उसकी तबीयत बिगड़ने पर उसे जेल के मेडिकल स्टाफ द्वारा प्रारंभिक उपचार दिया गया, लेकिन स्थिति गंभीर होने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों के तमाम प्रयासों के बावजूद कैदी की जान नहीं बचाई जा सकी।

CG News : पदमनाभपुर थाना पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि कैदी की मौत के कारणों की जांच के लिए मर्ग कायम किया गया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर मौत के सटीक कारणों का पता लगाया जाएगा। जेल प्रशासन ने भी इस घटना की सूचना जिला प्रशासन, मानव अधिकार आयोग और कैदी के परिजनों को दे दी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire