Begin typing your search above and press enter to search.
CG News : ट्रेन से नाबालिक हुआ था रहस्यमय तरीके से गायब, पुलिस ने सुलझाई गुत्थी, 5 गिरफ्तार...
मामले की जानकारी सक्ति जिले के पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा को होते ही सक्ति से पुलिस की विशेष टीम बनाकर जांच के लिए मेरठ भेजी गई।

CG News : सक्ति। जिले के ग्राम डोमाडीह से एक नाबालिक लड़का अपने बड़े भाई के साथ ट्रेन में सफर कर रहा था, तभी रहस्यमयी तरीके से गायब हो गया था। जिसमें पुलिस ने जांच के दौरान अपहरण की गुत्थी सुलझा ली है। मामले में पुलिस ने नाबालिक लड़के को मेरठ से सकुशल बरामद कर लिया है। वहीं मामले में अपहरण करने वाले गिरोह के 5 सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है।
CG News : मामले को खुलासा करते हुए पुलिस ने 15 सितंबर को सक्ति जिले के ग्राम डोमाडीह से एक नाबालिक लड़का अपने बडे़ भाई जयश्री केंवट के साथ ट्रेन से हरिद्वार जा रहा था। रात करीब 9 बजे ट्रेन मेरठ रेलवे स्टेशन से गुजर रहा था, तभी ट्रेन में कुछ लोगों ने नाबालिक युवक को अगुवा कर लिया। नाबालिक के बड़े भाई ने मामले की शिकायत जीआरपीएफ में की, लेकिन 4 दिन गुजर जाने के बाद भी कोई सुराग नहीं मिलने पर छत्तीसगढ़ सरकार से गुहार लगाते हुए अपनी पीड़ा सोशल मिडिया में डाली।
CG News : मामले की जानकारी सक्ति जिले के पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा को होते ही सक्ति से पुलिस की विशेष टीम बनाकर जांच के लिए मेरठ भेजी गई। अलग-अलग तरीकों से जांच करने के बाद सक्ति पुलिस को चाइल्ड ट्रैफिकिंग के गैंग की शामिल होने की जानकारी मिली। जिसके बाद घटना में शामिल एक आरोपी रोहित सिंह की पहचान कर ली गई, जिसको तत्काल घेराबंदी कर पकड़ा गया।
CG News : वहीं अन्य आरोपी अंधेरे का फ़ायदा उठा कर भाग निकले। पकड़े गये आरोपी से कड़ाई से पूछताछ में अन्य चार आरोपियों को भी पुलिस ने पकड़ लिया है। आरोपियों की निशान देही पर गौराला थाना पुलिस की मदद से ग्राम खेड़ीटप्पा में आरोपी राहुल उर्फ मोनू के घर से अपहृत बालक को छुड़ाया गया। गिरफ्तार पांचो आरोपी मेरठ उत्तर प्रदेश से है।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


