Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : बारदाना गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों रूपए की संपत्ति जलकर राख...

गोदाम मालिक ने कहा कि उन्हें इस घटना से भारी नुकसान हुआ है और अब उन्हें सब कुछ दोबारा शुरू करना होगा।

CG News : बारदाना गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों रूपए की संपत्ति जलकर राख...
X

CG News : राजनांदगांव। जिले के शंकरपुर स्थित एक बारदाना गोदाम में गुरुवार दोपहर भीषण आग लग गई। इस घटना में करीब 3 लाख रुपए मूल्य के पुराने जूट और प्लास्टिक की बोरियां जलकर राख हो गईं। आग इतनी भयंकर थी कि दमकल कर्मियों को इसे नियंत्रित करने में 6 घंटे का समय लगा।

CG News : गोदाम मालिक राजेश देवांगन ने बताया कि यह गोदाम हाल ही में बनाया गया था और इसमें पुराने बारदाना की मरम्मत कर बेचने का काम होता था। दोपहर 1 बजे जब वह और चार मजदूर खाना खाने घर गए थे, तभी आग लगने की सूचना मिली। आग से गोदाम पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है और इसके पुनर्निर्माण में लाखों रुपए खर्च होंगे। दमकल विभाग ने मौके पर दो दमकल वाहन भेजे। आग पर काबू पाने के लिए जेसीबी की मदद से गोदाम की दीवार तोड़नी पड़ी।

CG News : गोदाम के आसपास घनी आबादी वाला क्षेत्र है, लेकिन दमकल कर्मियों की सूझबूझ से आग आसपास नहीं फैली और कोई जनहानि नहीं हुई। पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है। गोदाम मालिक ने कहा कि उन्हें इस घटना से भारी नुकसान हुआ है और अब उन्हें सब कुछ दोबारा शुरू करना होगा।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire