Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG News : फर्जी DM बनकर ठगी का खेल, खुद को IAS अधिकारी बताने वाला युवक गिरफ्तार, लाखों की धोखाधड़ी का खुलासा

नौकरी, ट्रांसफर और सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर लाखों रुपये वसूल रहा था।

CG News : फर्जी DM बनकर ठगी का खेल, खुद को IAS अधिकारी बताने वाला युवक गिरफ्तार, लाखों की धोखाधड़ी का खुलासा
X

CG News : बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में फर्जी आईएएस अधिकारी बनकर लोगों से ठगी करने वाले एक शातिर युवक का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। आरोपी खुद को जिला कलेक्टर (DM) बताकर नौकरी, ट्रांसफर और सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर लाखों रुपये वसूल रहा था।

पुलिस के मुताबिक आरोपी का नाम रोहित कुमार है, जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश का निवासी है। वह पिछले करीब एक साल से देवकर क्षेत्र में किराए के मकान में रह रहा था। हैरानी की बात यह है कि आरोपी की शैक्षणिक योग्यता केवल 10वीं पास है, बावजूद इसके वह खुद को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) का अधिकारी बताकर लोगों को प्रभाव में ले रहा था।

जांच में सामने आया है कि रोहित कुमार ने अब तक कम से कम तीन लोगों से कुल 2 लाख 62 हजार 500 रुपये की ठगी की है। वह सरकारी पदों पर नौकरी लगवाने, तबादला कराने और योजनाओं का लाभ दिलाने का झांसा देकर पैसे ऐंठता था। आरोपी फर्जी रुतबा दिखाने के लिए नकली पहचान और दिखावटी तौर-तरीकों का इस्तेमाल करता था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए रामकृष्ण साहू (DIG, बेमेतरा) के निर्देशन में विशेष पुलिस टीम गठित की गई। देवकर थाना पुलिस की सक्रियता से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि उसने और कितने लोगों को अपना शिकार बनाया है और क्या इस ठगी के पीछे कोई संगठित गिरोह काम कर रहा था।

पुलिस और प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि कोई भी व्यक्ति यदि खुद को बड़ा अधिकारी बताकर अवैध लाभ दिलाने का दावा करे, तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते ठगी से बचा जा सके।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire